Edited By Isha, Updated: 23 May, 2026 03:01 PM

हरियाणा सरकार ने मेरी फसल मेरा ब्योरा योजना के तहत खरीफ सीजन 2026-27 के लिए फसलों का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया है। किसान 20 मई से 15 जून 2026 तक अपनी खरीफ फसलों का पंजीकरण
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने मेरी फसल मेरा ब्योरा योजना के तहत खरीफ सीजन 2026-27 के लिए फसलों का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया है। किसान 20 मई से 15 जून 2026 तक अपनी खरीफ फसलों का पंजीकरण पोर्टल पर कर सकते हैं। सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
सरकार द्वारा यह व्यवस्था किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य, फसल बीमा, प्राकृतिक आपदा में मुआवजा, कृषि अनुदान और अन्य सरकारी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए बनाई गई है। पंजीकरण के आधार पर ही किसानों की फसल का रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा और उसी के अनुसार योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
पंजीकरण कराना क्यों है जरूरी? मिलेंगे ये बड़े लाभ
सरकार ने स्पष्ट किया है कि जो किसान इस पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीकरण नहीं कराएंगे, उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो सकती है। मंडियों में एमएसपी पर फसल बेचने के लिए इस पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है।प्राकृतिक आपदा या बेमौसम बारिश से फसल खराब होने पर मिलने वाला मुआवजा और बीमा क्लेम इसी डेटा के आधार पर मिलेगा। खाद, बीज, और कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सरकारी सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए यह अनिवार्य है।
तैयार होगा फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड
किसानों द्वारा पोर्टल पर दिए गए पंजीकरण के आधार पर ही उनकी फसल का सटीक रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इसी डिजिटल डेटा के अनुसार किसानों को भविष्य में सभी सरकारी वित्तीय लाभ और सुविधाएं सीधे उनके बैंक खातों (DBT) के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी।"सयदि आप भी हरियाणा के किसान हैं, तो अपनी नजदीकी सीएससी (CSC) सेंटर या 'मेरी फसल मेरा ब्योरा' की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 15 जून से पहले अपनी खरीफ फसल का रजिस्ट्रेशन जरूर करा लें।