हरियाणा में ग्रामीण जल कर्मियों को राहत, मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी

Edited By Manisha rana, Updated: 29 May, 2026 01:27 PM

relief for rural water workers in haryana

हरियाणा में ग्रामीण जल कर्मियों के लिए राहत भरी खबर आई है। सरकार ने इन कर्मचारियों को अब कुशल श्रेणी में शामिल करने का निर्णय लागू कर दिया है। अब उन्हें पहले से अधिक मानदेय मिलेगा।

चंडीगढ़ : हरियाणा में ग्रामीण जल कर्मियों के लिए राहत भरी खबर आई है। सरकार ने इन कर्मचारियों को अब कुशल श्रेणी में शामिल करने का निर्णय लागू कर दिया है। अब उन्हें पहले से अधिक मानदेय मिलेगा।

बताया जा रहा है कि इस फैसले से ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग से जुड़े 7 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। श्रम आयुक्त कार्यालय ने विभाग को पत्र जारी कर नया वेतन तुरंत लागू करने के निर्देश दिए हैं। पहले कर्मचारियों को अकुशल, अर्ध-कुशल और कुशल जैसी अलग-अलग श्रेणियों में बांटा जाता था। अब ए और बी जैसी उप-श्रेणियों को समाप्त कर दिया गया है। इससे पहले कम श्रेणी में आने वाले कर्मचारियों को कम भुगतान मिलता था लेकिन अब उन्हें मुख्य श्रेणी के अनुसार पूरा मानदेय मिलेगा। नए आदेशों के मुताबिक कुशल श्रेणी में कर्मचारियों को अब 18,500 रुपये प्रतिमाह का भुगतान होगा। 

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)            

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!