Edited By Manisha rana, Updated: 29 May, 2026 10:12 AM

सोनीपत के ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में दो फैक्ट्रियों में आग लगने के चलते फैक्टरी मालिकों को भारी नुकसान हुआ है और पहले आग शॉर्ट सर्किट से एक बांस की फैक्ट्री में लगी और उसके बाद उसी आग की लपेटों में एक पेंट की फैक्टरी भी आ गई और देखते ही देखते दोनों...
सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत के ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में दो फैक्ट्रियों में आग लगने के चलते फैक्टरी मालिकों को भारी नुकसान हुआ है और पहले आग शॉर्ट सर्किट से एक बांस की फैक्ट्री में लगी और उसके बाद उसी आग की लपेटों में एक पेंट की फैक्टरी भी आ गई और देखते ही देखते दोनों फैक्ट्री जलकर खाक हो गई। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया है। गनीमत यह रही कि इस आगजनी में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

वहीं दोनों फैक्ट्रियों में आग लगने की सूचना पाकर स्थानीय विधायक निखिल मदान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बांस की फैक्ट्री के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में आग लगने के चलते पहले बांस की फैक्ट्री में आग लगी और उसके बाद अरोमा की फैक्ट्री में आग लग गई। अब फायर विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)