कालांवाली में 2 युवकों की संदिग्ध मौत, नशे की ओवरडोज की आशंका...एक के थे 3 बच्चे

Edited By Manisha rana, Updated: 29 May, 2026 09:22 AM

suspicious death of 2 youths in kalanwali

गांव कालांवाली में कम समय के भीतर 2 युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों मामलों को लेकर गांव में नशे की ओवरडोज से मौत होने की चर्चाएं तेज हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस प्रशासन की ओर से किसी भी मामले में आधिकारिक पुष्टि नहीं...

कालांवाली: गांव कालांवाली में कम समय के भीतर 2 युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों मामलों को लेकर गांव में नशे की ओवरडोज से मौत होने की चर्चाएं तेज हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस प्रशासन की ओर से किसी भी मामले में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी।

जानकारी अनुसार गांव कालांवाली निवासी मनजीत सिंह की देर रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीणों और स्थानीय सूत्रों अनुसार मनजीत की मौत कथित रूप से नशे की ओवरडोज लेने के कारण हुई बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि देर रात उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उसकी मौत हो गई। 

वहीं दूसरी घटना वीरवार सुबह सामने आई। गांव निवासी सोनी सिंह (36) की भी मौत हो गई। सोनी अपने पीछे 3 बच्चों को छोड़ गया। उसकी पत्नी काफी समय से अपने मायके में रह रही थी। गांव में इस मौत को लेकर भी नशे की ओवरडोज की चर्चाएं होती रहीं। इस संबंध में कालांवाली थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि सोनी पिछले करीब 2 माह से बीमार बताया जा रहा है। वहीं मनजीत सिंह के मामले में अभी तक पुलिस के पास कोई औपचारिक शिकायत या सूचना नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और यदि कोई शिकायत प्राप्त होती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)             

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!