"पापा पंखे से चादर बांध रहे थे, पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की खुदकुशी...4 साल की मासूम ने बताई पूर कहानी

Edited By Isha, Updated: 29 May, 2026 01:46 PM

husband s body was found hanging from the fan in the room

पत्नी से मारपीट की शिकायत पर बुधवार शाम साढ़े 5 बजे सिटी पुलिस शिवनगर में जांच करने पहुंची तो आरोपी पति मयंक फंदे से लटका मिला। उसने आठ साल पहले दिल्ली की युवती से प्रेम विवाह किया था।

रोहतक: पत्नी से मारपीट की शिकायत पर बुधवार शाम साढ़े 5 बजे सिटी पुलिस शिवनगर में जांच करने पहुंची तो आरोपी पति मयंक फंदे से लटका मिला। उसने आठ साल पहले दिल्ली की युवती से प्रेम विवाह किया था। वीरवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मौसी के लड़के सुमित को सौंप दिया। (30)

पीजीआई डेड हाउस में शव लेने पहुंचे सुमित ने बताया कि उनकी मौसी के लड़के मयंक ने 2018 में रोहिणी की युवती दीपिका से प्रेम विवाह किया था। उनकी दो बेटियां हैं। इनमें से एक की उम्र छह तो दूसरी की चार साल है। परिजनों का कहना है कि पति की मौत के बावजूद पत्नी घर नहीं आई। 2017 में पिता तो पिछले साल नवंबर में मां का निधन हो गया था। परिजनों ने बताया कि अब पता चला कि 10 दिन पहले मयंक का उसकी पत्नी से झगड़ा हुआ था। इस संबंध में दोनों तरफ से सिटी थाने में शिकायत दी गई थीं।

बुधवार शाम साढ़े पांच बजे सिटी पुलिस जांच करने घर पहुंची तो मयंक फंदे से लटक हुआ था। तुरंत पुलिस टीम वापस लौट गई। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारकर जांच-पड़ताल की। परिजनों ने बताया कि छोटी बेटी की उम्र मात्र चार साल है। शव नीचे उतारने के बाद बताया कि पापा ने पहले तो कमरे में बीड़ी पी। इसके बाद पंखे से चादर बांधते हुए देखा। मासूम को नहीं पता था कि पापा मयंक क्या कर रहे हैं। इतना ही नहीं चार दिन से मयंक ने खाना छोड़ रखा था। बार-बार मां को पुकार रहा था।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!