पति ने छुपाई ऐसी सच्चाई...खराब कर दी पत्नी की किस्मत, पता चलने पर उड़े आरती के होश

Edited By Manisha rana, Updated: 29 May, 2026 11:52 AM

husband cheated on his wife in faridabad

शादीशुदा होने की बात छिपाकर युवती से विवाह करने, दहेज मांगने और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पति समेत 5 लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया है।

फरीदाबाद : शादीशुदा होने की बात छिपाकर युवती से विवाह करने, दहेज मांगने और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पति समेत 5 लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया है। 

आरोप है कि विवाह के करीब 2 महीने बाद पीड़िता को पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है और उसने अपनी पहली पत्नी से तलाक भी नहीं लिया था। अगवानपुर निवासी आरती ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 12 नवम्बर 2024 को दिल्ली के गोविंदपुरी निवासी भास्कर के साथ हुई थी। 

शादी के कुछ दिन बाद ही पति, सास, ससुर और ननद ने दहेज को लेकर उसे तंग करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की जाती थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के करीब 2 महीने बाद उसे जानकारी मिली कि उसका पति पहले से शादीशुदा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)             

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!