Barara: घर के बरामदे में बैठी थी बुजुर्ग महिला, तभी आ धमके नकाबपोश युवक...सोने की बालियां छीन हुए नौ दो ग्यारह

Edited By Manisha rana, Updated: 29 May, 2026 08:46 AM

elderly woman robbed in barara

बराड़ा की करनाल कॉलोनी में दिनदहाड़े लूट, बुजुर्ग महिला पर हमला बराड़ा के पॉश इलाके करनाल कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज लूट की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। तीन हथियारबंद नकाबपोश बदमाश घर में घुसे और 70 वर्षीय महिला से सोने के जेवर लूटकर फरार...

बराड़ा (अनिल कुमार) : बराड़ा की करनाल कॉलोनी में दिनदहाड़े लूट, बुजुर्ग महिला पर हमला बराड़ा के पॉश इलाके करनाल कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज लूट की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। तीन हथियारबंद नकाबपोश बदमाश घर में घुसे और 70 वर्षीय महिला से सोने के जेवर लूटकर फरार हो गए। विरोध करने पर बदमाशों ने बुजुर्ग महिला पर बेरहमी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

कस्बे की पॉश इलाके करनाल कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज लूट की वारदात ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है। तीन हथियारबंद नकाबपोश युवक एक घर में घुस आए और 70 वर्षीय महिला से सोने के जेवर लूटकर फरार हो गए। विरोध करने पर आरोपियों ने बुजुर्ग महिला पर बेरहमी से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद लोगों में भय और रोष का माहौल है तथा प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठने लगी है। आनन -फ़ानन में अंबाला से सीम ऑफ़ क्राईम की टीम ने मौके पर पहुँचकर क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले। 

जबरन घर में घुस आए 3 नकाबपोश युवक 

पीड़ित महिला विद्यावती ने बताया कि वह घर के बरामदे में बैठी हुई थीं। इसी दौरान तीन नकाबपोश युवक जबरन घर में घुस आए। महिला के अनुसार एक युवक ने आते ही उनका मुंह दबा दिया, दूसरे ने गला पकड़ लिया, जबकि तीसरे युवक ने जबरदस्ती उनके कानों की बालियां और अंगूठी उतार ली। महिला ने जब चूड़ियां उतारने का विरोध किया तो आरोपियों ने रिवॉल्वरनुमा हथियार की बट से उनके हाथों पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। पीड़ित महिला  ने बताया कि बदमाश चूड़ियां उतारने में पूरी तरह सफल नहीं हो सके, लेकिन उनके हाथों को बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। 

सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई वारदात

पीड़िता के बेटे विनोद वर्मा ने बताया उनका भाई मनोज कुमार गवर्नमेंट स्कूल बराड़ा के नजदीक एक सुनार की दुकान चलाता है और उनकी माता जी भी होने के साथ करनाल कॉलोनी में रहती हैं। विनोद के अनुसार पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घायल महिला को तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बराड़ा ले जाया गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से करनाल कॉलोनी सहित पूरे बराड़ा क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)             

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!