अंबाला के साढ़े 4 साल के मासूम का नाम ‘वर्ल्डवाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज, 1.44 मिनट में झंडे देख बताए 195 देशों के नाम

Edited By Manisha rana, Updated: 29 May, 2026 03:54 PM

4 5 year old boy from ambala enters  worldwide book of records

अंबाला के साहा के गांव महमूदपुर के साढ़े 4 साल के मासूम मयन सैनी ने इतनी सी उम्र में रिकॉर्ड बनाया। मयन ने मात्र 1 मिनट 44 सेकंड में दुनिया के 195 देशों के झंडे देखकर बिना रुके उनके नाम बता दिए। इसके बाद बच्चे का नाम ‘वर्ल्डवाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’...

अंबाला : अंबाला के साहा के गांव महमूदपुर के साढ़े 4 साल के मासूम मयन सैनी ने इतनी सी उम्र में रिकॉर्ड बनाया। मयन ने मात्र 1 मिनट 44 सेकंड में दुनिया के 195 देशों के झंडे देखकर बिना रुके उनके नाम बता दिए। इसके बाद बच्चे का नाम ‘वर्ल्डवाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज हुआ है।

मयन के पिता रोहित सैनी ने बताया कि वह अम्बाला के एसडी स्कूल में एलकेजी का छात्र है और उसमें शुरू से ही सीखने की चाहत रहती है। उसकी पोस्टग्रेजुएट मां मधु सैनी ने जब मयन की बुद्धि को पहचाना, तो उसे तीन साल की उम्र से ही देश-विदेश और उनके राष्ट्रीय ध्वज की जानकारी देना शुरू कर दिया। 

12 मई को मिली रिकॉर्ड को मंजूरी

परिजनों ने बताया कि उन्होंने 28 अप्रैल को वर्ल्डवाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर मयन की वीडियो भेजी थी। इस वीडियो की बारीकी से जांच करने के बाद संस्था ने 12 मई को रिकॉर्ड को मंजूरी दी। गत 23 मई को डाक के जरिए मयन का वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट, मेडल, टी-शर्ट, कैप और पेन घर पहुंचा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)            

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!