पुलिस कर्मी पर जलते कैंटर का वीडियो बना रहे युवक को थप्पड़ मारने का आरोप

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 27 May, 2026 08:09 PM

policeman accused of slapping youth who was filming a burning canter

घाटा गांव के पास जलते हुए कैंटर के पास वीडियो बना रहे एक युवक और ट्रैफिक पुलिसकर्मी के बीच विवाद का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): घाटा गांव के पास जलते हुए कैंटर के पास वीडियो बना रहे एक युवक और ट्रैफिक पुलिसकर्मी के बीच विवाद का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया। युवक ने आरोप लगाया है कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने उसे थप्पड़ मारा और आग बुझाने के लिए पानी की बाल्टी लाने को कहा। वहीं पुलिसकर्मी ने थप्पड़ मारने के आरोपों से इनकार किया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।


जानकारी के मुताबिक, फरीदाबाद निवासी विशाल ने बताया कि वह सीसीटीवी कैमरे लगाने और रिपेयरिंग का काम करता है। मंगलवार को वह किसी काम से गुरुग्राम आया था। जब वह घाटा इलाके से गुजर रहा था, तभी सड़क किनारे खड़े एक कैंटर में आग लगी हुई दिखाई दी। आग को देखकर उसने अपनी बाइक रोकी और मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। विशाल का आरोप है कि तभी वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी उसके पास आया और बिना कुछ कहे उसके चेहरे पर थप्पड़ मार दिया। युवक के अनुसार पुलिसकर्मी ने गुस्से में कहा कि वीडियो बनाने के बजाय आग बुझाने के लिए पानी की बाल्टी लेकर आओ। विशाल ने दावा किया कि उसने पूरी घटना अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली और न्याय की मांग को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।


थप्पड़ मारने के आरोपों में सामने आए ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल सचिन ने कहा कि कैंटर में रद्दी भरी हुई थी, जिसके कारण आग तेजी से फैल रही थी। उन्होंने आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों से मदद की अपील की थी। सचिन का कहना है कि कुछ युवक केवल वीडियो बना रहे थे, इसलिए उन्हें वीडियो बंद कर मदद करने के लिए कहा गया था। किसी को थप्पड़ नहीं मारा गया। इस बीच पुलिसकर्मी का एक अन्य वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह खुद कैंटर पर चढक़र आग बुझाने में मदद करता दिखाई दे रहा है। एसीपी ट्रैफिक सतपाल सिंह ने बताया कि मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में है और जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!