Edited By Manisha rana, Updated: 04 Jun, 2026 07:32 AM

हरियाणा कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव हुआ है। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी बीके हरिप्रसाद को अब कर्नाटक का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। इसके साथ ही अब हरियाणा कांग्रेस को जल्द ही नया प्रभारी मिलने की संभावना बढ़ गई है।
हरियाणा डेस्क : हरियाणा कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव हुआ है। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी बीके हरिप्रसाद को अब कर्नाटक का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। इसके साथ ही अब हरियाणा कांग्रेस को जल्द ही नया प्रभारी मिलने की संभावना बढ़ गई है।
जानें कौन हैं बी के हरिप्रसाद?
बीके हरिप्रसाद कांग्रेस के एक वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं। वे बीजेपी और आरएसएस के प्रखर आलोचक हैं। 29 जुलाई 1954 को जन्में हरिप्रसाद कर्नाटक के तटीय क्षेत्र के एक प्रमुख अन्य पिछड़ा वर्ग के बिलवा समुदाय से आते हैं। उन्होंने बैंगलोर विश्वविद्यालय के एमईएस कॉलेज से बी.कॉम की डिग्री हासिल की है। वह पहले राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। वह साल 2018 में राज्यसभा के उपसभापति चुनाव के लिए संयुक्त विपक्ष (यूपीए) के उम्मीदवार थे, हालांकि इस चुनाव में उन्हें एनडीए के उम्मीदवार हरिवंश नारायण सिंह से हार का सामना करना पड़ा था। वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में महासचिव और विभिन्न राज्यों के प्रभारी के रूप में काम करने का उन्हें व्यापक अनुभव है। हाल के समय में उन्होंने हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)