दवाइयों के फर्जी बिल दिखाकर अंदर चल रहा था बड़ा खेल, कंटेनर खुलते ही ली तलाशी तो उड़ गए होश; जानें पूरा मामला

Edited By Harman, Updated: 24 May, 2026 01:11 PM

hiding a big game by showing fake bills of medicines

नूंह जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सदर थाना पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रैस-वे के पास एक कंटेनर से भारी मात्रा में अवैध बीयर बरामद की है। पुलिस ने करीब 30 लाख रुपये कीमत की 653 पेटी बीयर जब्त कर कंटेनर चालक को गिरफ्तार किया है।

नूंह (अनिल मोहनिया) : नूंह जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सदर थाना पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रैस-वे के पास एक कंटेनर से भारी मात्रा में अवैध बीयर बरामद की है। पुलिस ने करीब 30 लाख रुपये कीमत की 653 पेटी बीयर जब्त कर कंटेनर चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस चौकी जयसिंहपुर, थाना सदर नूंह की टीम नूंह-होडल रोड पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रैस-वे फ्लाईओवर के नीचे गश्त पर मौजूद थी इसी दौरान सूचना मिली कि एक कंटेनर में अवैध शराब छिपाकर राजस्थान की ओर ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नूंह-होडल रोड स्थित पैप्सी प्लांट के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ समय बाद बताए गए बंद बॉडी कंटेनर मौके पर पहुंचा। पुलिस नाकाबंदी देखकर चालक ने करीब 20-25 मीटर पहले ही वाहन रोककर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान आसिफ निवासी गांव कोटला थाना आकेड़ा जिला नूंह के रूप में बताई। कंटेनर की तलाशी ली तो उसमें 513 पेटी बीयर कैन मार्का टुबर्ग की कुल 12,312 कैन और 140 पेटी बीयर कैन मार्का थंडर बोल्ट कुल 3,360 कैन मिली। इस प्रकार कुल 653 पेटी बीयर और 15,672 कैन बरामद किए गए। जांच के दौरान आरोपी बीयर से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। 

आरोपी ने पुलिस को आरएन इंटरप्राइजेज और शिवम लॉजिस्टिक के नाम से दवाइयों से संबंधित बिल दिखाए, जिन्हें पुलिस फर्जी दस्तावेज मानकर जांच कर रही है। इस मामले में नूंह सदर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध रूप से बीयर की खेप राजस्थान ले जा रहा था। नूंह पुलिस द्वारा यह जांच की जा रही है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा शराब कहां से लाई गई थी और कहां सप्लाई की जानी थी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!