हरियाणा में 100 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजनाओं का शुभारंभ, हर जिले में खुला महिला क्लीनिक

Edited By Harman, Updated: 29 May, 2026 05:00 PM

health projects worth 100 crore launched in haryana women s clinics opened

हरियाणा में आज 100 करोड़ रुपए की स्वास्थ्य परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ किया गया। सभी जिलों में मंत्री अलग-अलग कार्यक्रम में मौजूद रहे। हिसार नागरिक अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा उपस्थित रहे। इस अवसर पर कैबिनेट...

हिसार (विनोद सैनी) : हरियाणा में आज 100 करोड़ रुपए की स्वास्थ्य परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ किया गया। सभी जिलों में मंत्री अलग-अलग कार्यक्रम में मौजूद रहे। हिसार नागरिक अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा उपस्थित रहे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश को लगभग 100 करोड़ से ज़्यादा की स्वास्थ्य योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की सोच यही है कि हम सब स्वस्थ रहें और हमारे प्रदेश के लोगों को सस्ता इलाज और गुणवत्ता वाला इलाज मिले।सरकारी अस्पतालों में सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि एमआरआई, सीटी स्कैन से लेकर, अच्छी लैब और अच्छे स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स का प्रबंध सरकारी स्तर पर किया जा रहा है।

सरकारी अस्पतालों में खुलीं अमृत फार्मेसी, मरीजों को मिलेगी सस्ती दवा

रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि हिसार में तीन जगह पर सब-हेल्थ सेंटर खोले गए हैं। इन तीनों जगहों पर 2 करोड़ से ज़्यादा की लागत आई है। आज प्रदेश के हर जिले में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' के तहत एक महिला क्लीनिक खोला गया है। इनमें एक ही छत के नीचे तमाम सुविधाएँ महिलाओं को मिलेंगी। उन्होंने कहा कि सभी हॉस्पिटल्स के अंदर 'अमृत फार्मेसी' भी खोली गई हैं जिसमें सस्ती दवाइयाँ आम जन को मिलेंगी  ताकि मरीज़ों की जेब पर कम से कम खर्च हो। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के सभी लोग स्वस्थ हों और समय पर अच्छी गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएँ उन्हें मिलें।  इसी के तहत आज स्वास्थ्य विभाग में अनेक परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!