Edited By Saurabh Pal, Updated: 11 Feb, 2024 08:15 PM
![bjp will send subhash barala from haryana to rajya sabha](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2024_2image_20_15_013091625766756-ll.jpg)
भाजपा ने हरियाणा सहित देश के अलग-अलग राज्यों में राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा मुख्यालय नई दिल्ली से जारी प्रेस रिलीज में हरियाणा से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला...
दिल्ली(कमल कंसल): भाजपा ने हरियाणा सहित देश के अलग-अलग राज्यों में राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा मुख्यालय नई दिल्ली से जारी प्रेस रिलीज में हरियाणा से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित किया गया है। सुभाष बराला डीपी वत्स की जगह लेंगे।
गौरतलब है कि राज्यसभा सांसद डीपी वत्स का कार्यकाल अप्रैल में खत्म होने वाला है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला इस समय हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन हैं। वह इससे पूर्व विधानसभा चुनाव हार गए थे। एक बार फिर से भाजपा बाराला पर विश्वास जताते हुए उन्हें राज्यसभा भेजने जा रही है।
देखें लिस्ट-
![PunjabKesari](https://static.punjabkesari.in/multimedia/20_06_564129698787667.jpg)
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)