हरियाणा सियासत में नई हलचल: CM सैनी के मंच पर निष्कासित कांग्रेस विधायक,क्या भाजपा की तरफ इनके कदम?

Edited By Isha, Updated: 30 May, 2026 08:18 AM

expelled congress mla shares stage with cm saini

कांग्रेस से निष्कासित विधायकों की सरकारी कार्यक्रम में मौजूदगी ने हरियाणा की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। यमुनानगर में आयोजित मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान साढ़ौरा से विधायक रेणु बाला ने मुख्यमंत्री

यमुनानगर(परवेज): कांग्रेस से निष्कासित विधायकों की सरकारी कार्यक्रम में मौजूदगी ने हरियाणा की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। यमुनानगर में आयोजित मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान साढ़ौरा से विधायक रेणु बाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की खुलकर तारीफ की, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

दरअसल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी यमुनानगर पहुंचे थे, जहां उन्होंने करीब 9 बड़ी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा साढ़ौरा विधायक रेणु बाला की मौजूदगी और उनके बयान की रही। रेणु बाला ने मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा की जा रही पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है और इसका लाभ प्रदेश की महिलाओं को मिल रहा है। हालांकि जब मीडिया ने उनसे बीजेपी में शामिल होने को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा कि अभी ऐसा कोई विचार नहीं है। वहीं बीजेपी में एंट्री को लेकर लगातार उठ रहे सवालों पर उन्होंने गोलमोल जवाब दिया।

रेणु बाला ने यह भी कहा कि उन्होंने हमेशा साढ़ौरा क्षेत्र के विकास के लिए काम किया है और आगे भी करती रहेंगी। उनके मुताबिक साढ़ौरा की जनता के लिए काम करना उनकी पहली प्राथमिकता है।
राजनीतिक जानकारों की मानें तो कांग्रेस से निष्कासित पांच विधायकों को बीजेपी अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही है। यही वजह है कि इन नेताओं की सरकारी और बीजेपी कार्यक्रमों में मौजूदगी लगातार चर्चाओं में बनी हुई है।हालांकि जब रेणु बाला से इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम पर अंतिम सवाल पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए सिर्फ इतना कहा नो कमेंट्स।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!