Edited By Manisha rana, Updated: 20 May, 2026 08:59 AM

नौतपा शुरू होने से पहले ही हरियाणा में झुलसाने वाली गर्मी और प्रचंड लू अपने तीखे तेवर अख्तियार किए हुए है। हरियाणा में 6 जिलों दोपहर का पारा 45 डिग्री सैल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। रोहतक में दोपहर का तापमान 46.9 डिग्री में सैल्सियस प्रदेश में...
हिसार : नौतपा शुरू होने से पहले ही हरियाणा में झुलसाने वाली गर्मी और प्रचंड लू अपने तीखे तेवर अख्तियार किए हुए है। हरियाणा में 6 जिलों दोपहर का पारा 45 डिग्री सैल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। रोहतक में दोपहर का तापमान 46.9 डिग्री में सैल्सियस प्रदेश में सर्वाधिक रहा। हिसार, नारनौल, सिरसा, फरीदाबाद व जींद में भीषण गर्मी लोगों को झेलनी पड़ रही है। सम्पूर्ण हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान 42 डिग्री सैल्सियस को पार कर गया है।
यही नहीं रात्रि तापमान भी 30 डिग्री पर पहुंच गया है। यह सर्वाधिक भिवानी में रहा। सिरसा और अम्बाला में रात्रि तापमान क्रमशः 29.4 व 29.8 डिग्री सैल्सियस रहा। हरियाणा के अलावा पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। पंजाब में तापमान 47.3 डिग्री सैल्सियस पर पहुंच गया है। अति गंभीर लू को लेकर मौसम विभाग ने 25 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। महेन्द्रगढ़, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी में भीषण गर्मी और लू का असर देखने को मिलेगा। ज्ञात रहे कि 25 मई से ही नौतपा की शुरूआत हो जाएगी। इस दौरान सूर्य की सीधी किरणें धरती पर पड़ती हैं।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाले दिनों में हरियाणा, एन.सी.आर., दिल्ली पर लगातार तापमान में उछाल और झुलसाने वाली गर्मी और लू तेवर दिखाएगी। 22 को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रि यहोने से केवल आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी और तापमान में बढ़ौतरी जारी रहेगी। 29 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने में मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)