हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, विनेश फोगाट के खिलाफ चुनाव हारे कैप्टन योगेश बैरागी बने सोशल वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन

Edited By Isha, Updated: 30 May, 2026 11:13 AM

captain yogesh bairagi appointed chairman of the social welfare board

हरियाणा सरकार ने राज्य में प्रशासनिक और सांगठनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए दो महत्वपूर्ण नियुक्तियों को हरी झंडी दे दी है। सरकार द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, जुलाना विधानसभा सीट से चुना

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य में प्रशासनिक और सांगठनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए दो महत्वपूर्ण नियुक्तियों को हरी झंडी दे दी है। सरकार द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, जुलाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन योगेश बैरागी को हरियाणा राज्य सोशल वेलफेयर बोर्ड (Haryana State Social Welfare Board) का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वहीं, प्रदेश के जाने-माने लोक कलाकार और मशहूर हरियाणवी गायक बिंदर दनोदा को हरियाणा कला परिषद, हिसार मंडल का एडिशनल डायरेक्टर बनाया गया है।

 
विनेश फोगाट के खिलाफ हारे कैप्टन योगेश बैरागी को सरकार ने नवाजा
पूर्व कमर्शियल पायलट और भाजपा के युवा चेहरे कैप्टन योगेश बैरागी को सरकार ने एक बड़ी प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपकर उनके सांगठनिक कद को और मजबूत किया है।बता दें कि कैप्टन योगेश बैरागी ने हालिया विधानसभा चुनाव में जींद जिले की सबसे चर्चित सीट जुलाना से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस बेहद हाई-प्रोफाइल मुकाबले में वे कांग्रेस उम्मीदवार और दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट के खिलाफ चुनाव हार गए थे।

हार के बाद मिला बड़ा इनाम
भले ही चुनावी मैदान में योगेश बैरागी को शिकस्त का सामना करना पड़ा हो, लेकिन चुनाव के दौरान उनकी कड़ी मेहनत और सांगठनिक निष्ठा को देखते हुए सरकार ने उन्हें सोशल वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन पद से नवाजा है। अब उन पर प्रदेश में सामाजिक कल्याण की योजनाओं और नीतियों को धरातल पर उतारने का अहम जिम्मा होगा। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!