खेलते-खेलते लापता हो गया 3 वर्षीय मासूम, रातभर खोजती रही गोताखोर टीम...अब तक नहीं लगा सुराग

Edited By Manisha rana, Updated: 04 Jun, 2026 01:48 PM

3 year old boy goes missing while playing in julana

जुलाना क्षेत्र के पौली गांव में दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव के तालाब में एक 3 वर्षीय मासूम के डूबने की आशंका के बाद प्रशासन और परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे की तलाश शुरू की गई, लेकिन...

जुलाना (विजेंद्र सिंह) : जुलाना क्षेत्र के पौली गांव में दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव के तालाब में एक 3 वर्षीय मासूम के डूबने की आशंका के बाद प्रशासन और परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे की तलाश शुरू की गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था।

जानकारी के अनुसार पौली गांव निवासी 3 वर्षीय कार्तिक बुधवार शाम करीब 5 बजे अपने घर के पास स्थित तालाब के निकट खेल रहा था। कुछ समय बाद वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में उसकी तलाश की, लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला तो ग्रामीणों ने आशंका जताई कि बच्चा तालाब में गिर गया है। घटना की सूचना तुरंत जुलाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से बच्चे की खोज शुरू कर दी। देर रात तक तालाब और उसके आसपास के क्षेत्र में तलाश अभियान चलाया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की टीम को मौके पर बुलाया। 

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

गुरुवार अल सुबह से ही गोताखोर तालाब में बच्चे की तलाश में जुटे हुए हैं। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी तालाब के आसपास एकत्रित हैं और बच्चे के सुरक्षित मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है। प्रशासन द्वारा लगातार खोज अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्चे की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक बच्चे का पता नहीं चल जाता।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!