हरियाणा में HCS अधिकारी मनीष लोहान को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी, जारी हुए आदेश

Edited By Harman, Updated: 03 Jun, 2026 05:39 PM

hcs officer manish lohan assigned this major responsibility in haryana

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एचसीएस अधिकारी मनीष कुमार लोहान को सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक (एडीआईपीआर) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एचसीएस अधिकारी मनीष कुमार लोहान को सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक (एडीआईपीआर) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

वर्तमान में वह नागरिक उड्डयन विभाग में अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, लोहान को खान एवं भू-विज्ञान विभाग के अतिरिक्त निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है। दोनों विभागों की जिम्मेदारियां वह अपने मौजूदा दायित्वों के साथ संभालेंगे।

राज्य सरकार ने यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी है। प्रशासनिक द्दष्टि से इस निर्णय को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि सूचना एवं जनसंपकर् विभाग के साथ-साथ खान एवं भू-विज्ञान विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी अब उनके पास होगी। इससे दोनों विभागों के कार्यों के बेहतर समन्वय और प्रभावी संचालन में मदद मिलने की उम्मीद है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!