कुरुक्षेत्र दरिंदगी मामला: जेल भेजा गया आरोपी डॉ. शैलेंद्र, महिला आयोग ने 3 दिन में मांगी पुनर्नियुक्ति की कुंडली

Edited By Isha, Updated: 04 Jun, 2026 11:47 AM

accused dr shailendra sent to jail

लोकनायक जयप्रकाश सिविल अस्पताल में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में महिला आयोग भी डॉ. शैलेन्द्र की कुंडली खंगालने में जुट गया है। आयोग ने स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर के बारे में तमाम रिपोर्ट मांगी हैं।

कुरुक्षेत्र: लोकनायक जयप्रकाश सिविल अस्पताल में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में महिला आयोग भी डॉ. शैलेन्द्र की कुंडली खंगालने में जुट गया है। आयोग ने स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर के बारे में तमाम रिपोर्ट मांगी हैं। खासकर सेवानिवृत्ति के  बाद दोबारा से कंसल्टेंट चिकित्सक  लगाने को लेकर सवाल उठाए हैं। उधर केयूके पुलिस ने रिमांड अवधि खत्म होने पर डॉक्टर को दोबारा कोर्ट  में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

महिला आयोग ने डॉ. शैलेन्द्र की - दोवारा नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं। हरियाणा महिला आयोग चेयरपर्सन ने डायरेक्टर जनरल हेल्थ सर्विसेज, हरियाणा को पत्र जारी कर पूछा है कि एक रिटायर्ड सीनियर मेडिकल ऑफिसर को दोबारा कंसल्टेंट चिकित्सक के तौर पर किस नियम और प्रक्रिया के तहत अस्पताल में नियुक्त किया गया। उक्त चिकित्सक पर पूर्व में भी आरोप लग चुके हैं।

आयोग ने स्वास्थ्य विभाग से कहा कि मामले में कमेटी बनाकर जांच की जाए। अयोग ने निर्देश दिए कि उक्त सभी सवालों के जवाब दस्तावेजों समेत 3 दिन के भीतर अयोग को उपलब्ध कराए जाएं, ताकि पता लगे कि डॉक्टर की दोबारा नियुक्ति में तय प्रक्रिया और सुरक्षा मानकों का पालन हुआ या नहीं।

वह आदेश की प्रतियां उपलब्ध करवाएं, जिनके माध्यम से उक्त पुनर्नियुक्ति को मंजूरी प्रदान की गई। नियुक्ति करने से पूर्व कौन-कौन से पात्रता मानदंड, स्क्रीनिंग प्रक्रिया एवं चयन प्रक्रिया अपनाई गई थी। वहीं, डॉक्टर शैलेंद्र पर एससी/एसटी एक्ट भी लगाया है। बता दें कि 29 मई को 15 साल की लड़की के साथ डॉक्टर शैलेंद्र ने गलत काम किया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!