CM सैनी ने जाना वरिष्ठ भाजपा नेता रामबिलास शर्मा का कुशलक्षेम. ​संगठनात्मक मजबूती पर हुई सार्थक चर्चा

Edited By Isha, Updated: 04 Jun, 2026 10:56 AM

cm saini inquires about the well being of senior bjp leader ram bilas sharma

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला स्थित अमरावती एंक्लेव निवास पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने व

​महेंद्रगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला स्थित अमरावती एंक्लेव निवास पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नेता के स्वास्थ्य का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री के आगमन पर पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा और उनकी धर्मपत्नी बिमला शर्मा ने गुलदस्ता भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। 

सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत व सार्थक चर्चा हुई। ​

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रामबिलास शर्मा के लंबे राजनीतिक अनुभव की सराहना करते हुए संगठन की मजबूती के लिए उनके मार्गदर्शन को अत्यंत मूल्यवान बताया। वहीं, पूर्व शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री की इस सहृदयता और संवेदनशीलता के लिए उनके प्रति गहरा आभार व्यक्त किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!