केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया को मातृ शोक, कल लाडवा में होगा अंतिम संस्कार

Edited By Shivam, Updated: 29 Oct, 2020 10:10 PM

maternal mourning to union minister ratanlal kataria

केन्द्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता एवं जल शक्ति राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया की माता परवारी देवी का देहांत हो गया है। अंतिम संस्कार कल 12:00 बजे स्वर्ग आश्रम, पिपली रोड, लाडवा में होगा। रतनलाल कटारिया व उनकी पत्नी बन्तो कटारिया कल...

चंडीगढ़ (धरणी): केन्द्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता एवं जल शक्ति राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया की माता परवारी देवी का देहांत हो गया है। अंतिम संस्कार कल 12:00 बजे स्वर्ग आश्रम, पिपली रोड, लाडवा में होगा। रतनलाल कटारिया व उनकी पत्नी बन्तो कटारिया कल से ही अपनी माता के पास पहुंच गए थे। कटारिया के परिवार के बुजुर्ग उनके पुश्तैनी घर लाडवा में ही रहते थे। कटारिया भी पहले लाडवा सयुंक्त परिवार में रहते थे। सांसद बनने के बाद उन्हें पंचकूला शिफ्ट होने पड़ा। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा, गृह मंत्री अनिल विज ने रतनलाल कटारिया व उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!