Yamunanagar : उधम प्रीत का गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार, कनाडा में हुई थी मौत, परिवार में मातम

Edited By Krishan Rana, Updated: 12 Mar, 2026 02:08 PM

yamunanagar udhampreet s funeral took place in a somber atmosphere he died in

कनाडा में 26 फरवरी को एक सड़क हादसे में मृत यमुनानगर के 24 वर्षीय युवक उधम प्रीत सिंह का शव

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के यमुनानगर के 24 वर्षीय युवक उधम प्रीत सिंह की कनाडा में 26 फरवरी को एक सड़क हादसे में मौत हो थी। आज उधम प्रीत सिंह का शव यमुनानगर पहुंचा जहां उनके परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार किया। फोटोग्राफर गुरविंद्र सिंह का बेटा उधम प्रीत सिंह वर्ष 2021 में वह स्टडी वीजा पर कनाडा गया था और इस समय ब्रंपटन में रहकर पढ़ाई के साथ काम भी कर रहा था।

PunjabKesari

परिजनों के मुताबिक उधम प्रीत सिंह को 2 दिन की छुट्टी मिलने पर अपने एक दोस्त के साथ कार से टोरंटो घूमने जा रहा था। दोपहर करीब अढ़ाई बजे टोरंटो के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उनकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में उधम प्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।

PunjabKesari

उधम प्रीत सिंह के परिजन गोबिंद सिंह ने भाटिया बताया कि वर्ष 2021 में उधम प्रीत सिंह को विदेश भेजा था। जैसे ही परिवार को बेटे की मौत की खबर मिली, घर में कोहराम मच गया। माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में भी शोक की लहर है। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों, सामाजिक संस्थाओं ,जिला प्रशासन का उधम प्रीत के शव को लाने में भारी सहयोग रहा, जिसके चलते आज परिजन उसके अंतिम दर्शन कर सके। 

परिजनों ने बताया कि उधम दिसंबर 2025 में अपने माता-पिता की शादी की सिल्वर जुबली मनाने के लिए भारत आया था। वह इस साल दिसंबर में फिर घर आने की योजना बना रहा था। हादसे से एक दिन पहले बुधवार रात उसकी पिता से आखिरी बार बातचीत हुई थी। वह बेहद खुश था और दोस्त के साथ टोरंटो जाने की योजना के बारे में बता रहा था।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!