पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा कल पहुंचेंगे हसनपुर, कुलदीप वत्स से करेंगे मुलाकात, प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज

Edited By Krishan Rana, Updated: 21 Mar, 2026 03:37 PM

former cm bhupendra hooda will reach hasanpur tomorrow and will meet kuldeep vat

क्षेत्र की राजनीति में कल एक अहम मुलाकात होने जा रही है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और विधायक कुलदीप वत्स के बीच

हरियाणा डेस्क : क्षेत्र की राजनीति में कल एक अहम मुलाकात होने जा रही है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और विधायक कुलदीप वत्स के बीच हसनपुर में बैठक तय हुई है, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

जानकारी के अनुसार पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा 22 मार्च (रविवार) दोपहर के समय विधायक कुलदीप वत्स के निवास पर पहुंचेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक मजबूती, आगामी चुनावी रणनीति और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों का कहना है कि इस मुलाकात को कांग्रेस की अंदरूनी गतिविधियों और भविष्य की रणनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। खासकर प्रदेश में बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच यह बैठक कई संकेत दे सकती है। फिलहाल सभी की नजरें इस अहम मुलाकात पर टिकी हुई हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)      

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!