हरियाणा में नशा तस्करी का 'फैमिली बिजनेस' तबाह: माँ-बेटा 27 लाख की हेरोइन और गांजे के साथ गिरफ्तार!

Edited By Isha, Updated: 20 Mar, 2026 04:35 PM

drug trafficking family business busted in haryana

हरियाणा के जींद जिले के नरवाना से नशे के कारोबार पर प्रहार करती हुई एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सीआईए स्टाफ नरवाना ने नशा तस्करी के एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसमें माँ और बेटा मिलकर नशे का काला कारोबार चला रहे थे। पुलिस ने दोनों को भारी...

नरवाना (गुलशन चावला):   हरियाणा के जींद जिले के नरवाना से नशे के कारोबार पर प्रहार करती हुई एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सीआईए स्टाफ नरवाना ने नशा तस्करी के एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसमें माँ और बेटा मिलकर नशे का काला कारोबार चला रहे थे। पुलिस ने दोनों को भारी मात्रा में हेरोइन और गांजे के साथ रंगे हाथों काबू किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 27 लाख रुपये आंकी गई है।


नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि चमेला कॉलोनी निवासी एक महिला और उसका बेटा नशा तस्करी में लिप्त हैं। सूचना के अनुसार, दोनों आरोपी मोहलखेड़ा रेलवे ओवरब्रिज पर नशे की सप्लाई देने के लिए पहुँचने वाले थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत रेड की और घेराबंदी कर बाइक सवार दोनों आरोपियों को दबोच लिया। जब उनके बैग की तलाशी ली गई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए।  
 

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारियों का कहना है कि अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये नशा कहाँ से लाया गया था और आगे किन-किन लोगों को सप्लाई किया जाना था। इस मामले में कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!