बड़ौली का कांग्रेस पर बड़ा वार: 'निर्दलीय नांदल के संपर्क में थे 12 कांग्रेसी विधायक, अपनों को ही पैसे बांट रही थी कांग्रेस

Edited By Isha, Updated: 20 Mar, 2026 06:27 PM

badoli launches major attack on congress 12 congress mlas were in contact with

हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों के बाद प्रदेश की राजनीति में आया भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोनीपत पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने कांग्रेस पर तीखे प्रहार करते

सोनीपत( सन्नी मलिक):  हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों के बाद प्रदेश की राजनीति में आया भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोनीपत पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने कांग्रेस पर तीखे प्रहार करते हुए एक नया विवाद छेड़ दिया है। उन्होंने दावा किया कि निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल के संपर्क में कांग्रेस के एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 12 विधायक थे।

 
बडोली ने कांग्रेस द्वारा लगाए गए खरीद-फरोख्त के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि बीजेपी ने नहीं, बल्कि खुद कांग्रेस ने अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए करोड़ों रुपये दिए होंगे। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन विधायकों को पैसे नहीं मिले, उन्होंने क्रॉस वोट कर दिया होगा। यह बीजेपी की बगावत नहीं, बल्कि कांग्रेस का अंदरूनी कलह है। जिन विधायकों ने निर्दलीय को वोट दिया, उन्होंने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनी है। 
 
मोहनलाल बडोली ने इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि इनेलो ने चुनाव का बहिष्कार करके लोकतंत्र की हत्या की है। साथ ही, उन्होंने घोषणा की कि बीजेपी अपने रद्द हुए वोट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी और मांग करेगी कि कांग्रेस के एक और विधायक का वोट रद्द किया जाना चाहिए।

 
राज्यसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच बडोली ने आगामी निकाय चुनावों को लेकर भी हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि बीजेपी इन चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है और उन्हें भरोसा है कि जनता एक बार फिर 'कमल' खिलाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीजेपी जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत कर चुकी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!