Haryana : दादूवाल की शिकायत पर झिंडा के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

Edited By Krishan Rana, Updated: 20 Mar, 2026 03:22 PM

haryana fir lodged against jhinda on daduwal s complaint alleging hurting reli

हरियाणा में धार्मिक व सामाजिक विवाद से जुड़ा मामले में दादूवाल की शिकायत पर HSGMC के अध्यक्ष जगदीश सिंह झिंडा के खिलाफ

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में धार्मिक व सामाजिक विवाद से जुड़ा मामला सामने आया है, जहां दादूवाल की शिकायत पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झिंडा के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार दादूवाल ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि जगदीश सिंह झिंडा द्वारा ऐसे कृत्य किए गए हैं जिससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

HSGMC के अध्यक्ष जगदीश सिंह झिंडा पर हुए हमले के बाद दादूवाल का बयान सामने आया था। बलजीत सिंह दादूवाल का कहना है कि जगदीश सिंह झिंडा ने सिक्योरिटी लेने के चक्कर में इस तरह का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जगदीश सिंह झिंडा ने अपनी गलतियां छुपाने के लिए एक बहुत बड़ा ड्रामा रचा था।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)     

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!