थमने का नाम नहीं ले रही Badshah की मुश्किलें, अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने समन भेज दी ये चेतावनी

Edited By Manisha rana, Updated: 19 Mar, 2026 04:24 PM

now the national commission for women has sent this warning to badshah

रैपर व सिंगर बादशाह की मुश्किलें थमने का नाम नहीं रही हैं। अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने बदशाह के गाने 'टटीरी' में कथित अश्लीलता को लेकर समन भेजा है।

दिल्ली (कमल कंसल) : रैपर व सिंगर बादशाह की मुश्किलें थमने का नाम नहीं रही हैं। अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने बदशाह के गाने 'टटीरी' में कथित अश्लीलता को लेकर समन भेजा है। आयोग ने बादशाह के साथ-साथ गाने के डायरेक्टर माही संधू, को-डायरेक्टर जोबन संधू, और प्रोड्यूसर हितेन को समन भेजा है। इन सभी को 25 मार्च, 2026 को दोपहर 12:30 बजे संबंधित दस्तावेजों के साथ आयोग के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया है।

आयोग ने कहा कि गाने का कंटेंट पहली नजर में आपत्तिजनक लगता है। संभवतः भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, और महिलाओं का अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम, 1986 के नियमों का उल्लंघन करता है। आयोग ने यह भी चेतावनी दी कि निर्देश का पालन न करने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!