Rewari: रोटी के विवाद में पति ने पत्नी से की मारपीट, पीड़िता बोली- अक्सर चरित्र पर करता है शक

Edited By Manisha rana, Updated: 20 Mar, 2026 02:39 PM

husband beats wife over bread dispute

रेवाड़ी जिले के गांव चिमनावास में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर बेरहमी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को पड़ोसियों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर...

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : रेवाड़ी जिले के गांव चिमनावास में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर बेरहमी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को पड़ोसियों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। 

हैरानी की बात यह है कि 19 जनवरी को हुई इस घटना में पुलिस ने 18 मार्च को केस दर्ज किया। पीड़ित महिला कमल जो राजस्थान के बहरोड़ क्षेत्र के गांव खुंदरोज की रहने वाली है और दो बच्चों की मां है। पीड़िता ने बताया कि वह सिलाई का काम करती है। घटना वाली रात उसने परिवार के लिए खाना बनाया था। सास-ससुर के नहीं आने पर बच्चों को खाना खिला दिया और खुद आराम करने लगी। इसी दौरान उसका पति घर पहुंचा और गाली-गलौच करते हुए ताजा गेहूं की रोटी बनाने की मांग करने लगा। 

महिला ने बताया कि जब उसने पहले से खाना तैयार होने की बात कही तो आरोपी पति ने गुस्से में आकर खाना गली में फेंक दिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पहले कमरे में पीटा और फिर आंगन में घसीटकर बेरहमी से हमला किया। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों और पास में रह रही बहन की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। 

पीड़िता का आरोप- पति अक्सर चरित्र पर करता है शक 

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति अक्सर उसके चरित्र पर शक करता है और छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता रहता है, जिसके चलते वह ज्यादातर समय अपने मायके में रहने को मजबूर है। महिला की मां ने बताया कि उनकी बेटी की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी और तभी से उसके साथ मारपीट होती आ रही है। पहले भी बहरोड़ में समझौता हो चुका है, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। घटना के बाद उन्होंने कई बार खोल थाना, महिला थाना और डीएसपी कार्यालय में शिकायत दी, साथ ही राजस्थान महिला हेल्पलाइन पर भी संपर्क किया। आरोप है कि अब भी आरोपी फोन पर धमकियां दे रहा है। वहीं खोल थाना प्रभारी ने बताया कि महिला को पीजीआई रेफर किया गया था, जिसकी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार था। रिपोर्ट मिलने के बाद केस दर्ज कर लिया गया है और अब मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)     

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!