प्रॉपर्टी डीलर से फिरौती मांगने के मामले में IB कर्मी गिरफ्तार, गनमैन दिलवाने के लिए रची थी झूठी साजिश

Edited By Manisha rana, Updated: 27 Jun, 2026 12:12 PM

ib officer arrested for extorting money from property dealer

सी. आई.ए. धारूहेड़ा इंचार्ज निरीक्षक योगश हुड्डा की टीम ने प्रॉपर्टी डीलर से 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामले में बेहद चौंकाने वाला खुलासा करते हुए एक आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है।

रेवाड़ी : सी. आई.ए. धारूहेड़ा इंचार्ज निरीक्षक योगश हुड्डा की टीम ने प्रॉपर्टी डीलर से 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामले में बेहद चौंकाने वाला खुलासा करते हुए एक आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सिकंदर दिल्ली में इंटेलीजेंस ब्यूरो में तैनात था जिसने अपने ही साथी के साथ मिलकर गनमैन हासिल करने के लिए इस पूरी साजिश को अंजाम दिया था। 

जांचकर्ता पुलिस अधिकारी ने कहा कि गत 15 जून को रेवाड़ी निवासी सज्जन सिंह ने पुलिस को बताया था की 2 जून को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉलर ने खुद को एक अपराधिक गैंग का गुर्गा बताते हुए 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। फिरौती न देने पर उसे और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। थाना मॉडल टाउन में केस दर्ज किया गया था। सी.आई.ए. धारूहेड़ा की टीम ने 22 जून को इस मामले में संलिप्त एक आरोपी सिकंदर को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली में आई.बी. में कार्यरत है। उसने शिकायतकर्ता सज्जन सिंह के कहने पर उसे गनमैन मुहैया कराने के उद्देश्य से अपने साथी संदीप के साथ मिलकर यह सुनियोजित साजिश रची थी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!