HSGMC विवाद: बलजीत सिंह दादूवाल का वीडियो वार, बोले- अपनी गलतियां छिपाने के लिए झिंडा कर रहे हैं ड्रामा

Edited By Isha, Updated: 19 Mar, 2026 01:26 PM

hsgmc dispute baljit singh daduwal launches attack

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झिंडा पर हुए हमले के बाद बलजीत सिंह दादूवाल पर लगाए हमले के बाद दादूवाल का बयान सामने आया है। बलजीत सिंह दादूवाल का कहना है कि जगदीश

सिरसा(सतनाम): हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झिंडा पर हुए हमले के बाद बलजीत सिंह दादूवाल पर लगाए हमले के बाद दादूवाल का बयान सामने आया है। बलजीत सिंह दादूवाल का कहना है कि जगदीश सिंह झिंडा ने सिक्योरिटी लेने के चक्कर में इस तरह का आरोप लगाया है। दादूवाल ने आज सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो जारी कर सारे मामले से पर्दा उठा दिया है। जगदीश सिंह झिंडा ने अपनी गलतिया छुपाने के लिए एक बहुत बड़ा ड्रामा रचा है।

अगर मेरे को जगदीश सिंह झिंडा के आने की सूचना होती तो मैं वहां पर नहीं जाता। मेरे खिलाफ जगदीश सिंह झिंडा ने बेवजह आपत्तिजनक टिप्पणी की है। आपको बता दे कि इससे पहले बलजीत सिंह दादूवाल हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष रहे है और अब फ़िलहाल जगदीश सिंह झिंडा हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष है।

 जगदीश सिंह झींडा ने गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा को भी ध्यान में नहीं रखा है। दादूवाल का कहना है कि कुछ सिख समाज के लोगों ने जगदीश सिंह झिंडा के खिलाफ पुलिस को धार्मिक भावनाएं आहत करने की शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि मेरे और से जगदीश सिंह झिंडा पर कोई हमला नहीं किया गया है जबकि उस स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है इसके साथ ही मीडिया भी वही पर मौजूद था। उन्होंने कहा कि झिंडा के मामले में झिंडा के खिलाफ रपट दर्ज हो चुकी है।

दादूवाल ने मांग की है कि झिंडा के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के चलते जल्द से जल्द सरकार को पर्चा दर्ज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक और जगदीश सिंह झिंडा सिक्योरिटी नहीं लेने की बात कर रहा है वही दूसरी और उसके साथियों की और से सिक्योरिटी लेने की बात कही जा रही है इसके साथ ही पायलट की भी मांग की है। डीजीपी से सिक्योरिटी मांगी गई है।

  उन्होंने कहा कि जगदीश सिंह झिंडा सिख समाज को गुमराह कर रहे है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जांच पड़ताल में जानकारी हासिल की है कि उस समय कोई फायर नहीं हुआ है। दादूवाल ने सरकार से जल्द से जल्द जगदीश सिंह झिंडा को सिक्योरिटी देने की मांग की है क्योंकि झिंडा सिक्योरिटी लेने के लालज में ही इस तरह का ड्रामा कर रहा है। दादूवाल ने कहा कि कल पटियाला में जगदीश सिंह झिंडा के खिलाफ FIR दर्ज करवाने की मांग को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचेंगे।

जगदीश सिंह झिंडा ने गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की है इसको लेकर सरकार को आज ही झिंडा के खिलाफ पर्चा दर्ज करना चाहिए अगर आज पर्चा दर्ज नहीं तो कल पंजाब पुलिस से पुलिस स्टेशन जाकर झिंडा के खिलाफ FIR दर्ज करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि झिंडा ने एक और शिकायत उनके खिलाफ पुलिस को दी है कि दादूवाल और उनके साथियों ने उसकी गाड़ी रोककर धमकिया दी है और गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया है जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अकाली दल बादल के सदस्य भी झिंडा के समर्थन में आगे रहे है। उन्होंने कहा कि हमले की घटना में कोई सच्चाई नहीं है बल्कि हल्का विधायक और बहुत से लोग मौजूद थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!