कुरुक्षेत्र में 'बुर्ज खलीफा' जैसा नजारा: मां भद्रकाली मंदिर के 108 फीट ऊंचे गुंबद पर हुई रिमोट कंट्रोल आतिशबाजी

Edited By Isha, Updated: 20 Mar, 2026 12:33 PM

remote controlled fireworks display on the 108 foot tall dome of the maa bhadrak

हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में दुबई के बुर्ज खलीफा की तरह आतिशबाजी भी हुई। आज देश भर में हिंदू नववर्ष का भव्य स्वागत हुआ है, इसी तरह हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में भी हिंदू नववर्ष का भव्य स्वागत किया गया।...

कुरुक्षेत्र (रणदीप):  हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में दुबई के बुर्ज खलीफा की तरह आतिशबाजी भी हुई। आज देश भर में हिंदू नववर्ष का भव्य स्वागत हुआ है, इसी तरह हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में भी हिंदू नववर्ष का भव्य स्वागत किया गया। भद्रकाली शक्तिपीठ में इसके स्वागत की विशेष इको फ्रेंडली रंगीन आतिशबाजी हुई। 108 फीट ऊंचे गुंबद से  5 मिनट तक भव्य आतिशबाजी की गई।


|
दुबई के बुर्ज खलीफा जैसी भव्य आतिशबाजी इस बार  हिंदू नववर्ष विक्रमी संवत पर हरियाणा के एकमात्र प्राचीन शक्तिपीठ श्री देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर के 108 फुट ऊंचे गुंबद पर नजर आई। प्रथम नवरात्र को रात्रि के समय भव्य आतिशबाजी शुरू हुई। यह पांच मिनट तक चली। यह आतिशबाजी न केवल मंदिर परिसर बल्कि दूर-दूर तक दिखाई दी। यह आतिशबाजी ऑटोमेटिक रिमोट कंट्रोल से चली जो चारों दिशाओं में अपनी रंग बिरंगी रोशनी बिखेरी। मंदिर के गुंबद पर इस भव्य नजारे को देखा गया।

प्राचीन शक्तिपीठ श्री देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर  पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने बताया कि दुबई में नववर्ष पर हर साल बुर्ज खलीफा पर आतिशबाजी देखने के लिए हजारों की संख्या में भारतीय जाते हैं। उसी प्रकार नए साल पर इस तरह का आयोजन अब श्री देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में हर साल किया जा रहा है । यह विक्रमी संवत के मुताबिक हिंदू नूतन वर्ष का पहला दिन हिंदुओं को गौरवान्वित करने वाला दिन होता है, जिसे भव्य रूप से मनाया गया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!