यमुनानगर: चेतावनी के बाद भी नहीं साफ हुआ गगड़वाला मंदिर का सरोवर, तड़प-तड़प कर मर गईं सैकड़ों मछलियां

Edited By Isha, Updated: 04 Jul, 2026 12:00 PM

gagarwala temple s pond remains uncleared despite warnings

ज़िले के साढ़ौरा कस्बे के गगड़वाला मंदिर का यह पवित्र सरोवर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां रोज़ाना बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने आते हैं और मछलियों को आटा व दाना खिलाते हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों

यमुनानगर(परवेज खान):  ज़िले के साढ़ौरा कस्बे के गगड़वाला मंदिर का यह पवित्र सरोवर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां रोज़ाना बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने आते हैं और मछलियों को आटा व दाना खिलाते हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से सरोवर का पानी लगातार गंदा और दूषित होता जा रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने समय रहते इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी थी, लेकिन उचित कार्रवाई नहीं हुई। नतीजा यह रहा कि आज सैकड़ों मछलियां मरकर पानी की सतह पर आ गईं और पूरे मंदिर परिसर में बदबू फैल गई।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सरोवर की नियमित सफाई करवाई जाए और पानी की गुणवत्ता सुधारने के लिए स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो और श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस सरोवर को सुरक्षित रखा जा सके।

वीओ- मौके पर पहुंचे मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने सरोवर का निरीक्षण किया और पानी के नमूनों की भी जांच की। विभाग का कहना है कि फिलहाल बची हुई मछलियों को सुरक्षित रखने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। मत्स्य विभाग के अनुसार तालाब में अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा और आवश्यक दवाइयों का छिड़काव किया जाएगा, ताकि पानी में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ सके और बाकी मछलियों को बचाया जा सके। विभाग ने लोगों से भी अपील की है कि सरोवर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करें।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!