Edited By Manisha rana, Updated: 20 Mar, 2026 08:45 AM

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। जिस कारण बीते दिन पूरे प्रदेश में बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग के मुताबिक आज पूरे प्रदेश में बारिश होगी।
हरियाणा डेस्क : हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। जिस कारण बीते दिन पूरे प्रदेश में बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग के मुताबिक आज पूरे प्रदेश में बारिश होगी। वहीं सुबह से ही सोनीपत, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद और पानीपत में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने राज्य के 19 जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, जहां गरज-चमक के साथ ओले गिरने की आशंका जताई है।
बीते दिन सूबे में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से लगातार कई जिलों में बारिश हुई। हिसार में रुक- रुककर बारिश हुई। इसके साथ ही सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, पंचकूला के हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई। इसके अलावा अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत में ठंडी हवाएं चली।
सबसे अधिक रोहतक में दिखा बदलाव
राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 5.7°C की भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश का पारा सामान्य से 6.5°C नीचे चला गया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हुई इस बारिश और ठंडी हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। प्रदेश में सबसे अधिक बदलाव रोहतक में दिखा, जहां तापमान 10.5°C लुढ़क कर मात्र 20.7°C रह गया।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)