फरीदाबाद में एक साथ 25 लोग हुए बीमार, इस वजह से बिगड़ी सभी की तबीयत...अस्पताल में कराए एडमिट

Edited By Manisha rana, Updated: 20 Mar, 2026 01:09 PM

25 people fell ill simultaneously in faridabad

फरीदाबाद के डबुआ कॉलोनी सेक्टर-50 में नवरात्रि के पहले ही दिन कुट्टू का आटा खाने से फूड पॉयजनिंग का बड़ा मामला सामने आया है।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के डबुआ कॉलोनी सेक्टर-50 में नवरात्रि के पहले ही दिन कुट्टू का आटा खाने से फूड पॉयजनिंग का बड़ा मामला सामने आया है। गुरुवार रात करीब 8 से 10 परिवारों के 25 से ज्यादा लोग अचानक बीमार पड़ गए, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा।

हरीश नामक दुकानदार से खरीदा गया था आटा 

मिली जानकारी के अनुसार कॉलोनी के निवासी पुलकित, माया, प्रीति, जॉनी, कपिल और मोहित सहित कई लोगों ने व्रत खोलने के लिए अपने घर के पास स्थित हरीश नाम के दुकानदार से कुट्टू का आटा खरीदा था। रात के समय सभी ने उसी आटे से पकोड़े बनाकर प्रसाद के रूप में खाया और फिर सोने चले गए। देर रात में अचानक एक-एक कर सभी लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। किसी को तेज पेट दर्द हुआ, तो किसी को उल्टी और दस्त शुरू हो गए। कई लोगों को ठंड लगने लगी, बुखार और सिर दर्द के साथ बदन दर्द की शिकायत भी सामने आई। देखते ही देखते सभी की हालत बिगड़ती चली गई।

निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराए गए मरीज 

स्थिति गंभीर होने पर सभी बीमार लोगों को तुरंत तान्या नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने कुट्टू के आटे के अलावा कोई अन्य चीज नहीं खाई थी, जिससे साफ है कि फूड पॉयजनिंग का कारण वही आटा है। घटना की सूचना डायल 112 की ईआरवी टीम को भी दी गई।

एक ही जगह से खरीदा गया था कुट्टू का आटा 

डॉक्टर के अनुसार सभी मरीजों ने एक ही जगह से कुट्टू का आटा खरीदने और उसे खाने की बात कही है। फिलहाल कुछ लोगों की हालत में सुधार है, जबकि कुछ का इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और प्रशासन से मामले की जांच की मांग की जा रही है। डबुआ थाना प्रभारी संग्राम दहिया का कहना है कि थाने में अभी कोई सूचना नहीं मिली है। अगर कोई सूचना आती है तो जो भी कार्रवाई बनती है, वह की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)     

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!