सोनीपत में STF-बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 2 के पैर में लगी गोली, 3 काबू...झज्जर अपहरण केस से जुड़ा है मामला

Edited By Manisha rana, Updated: 21 Mar, 2026 09:21 AM

encounter between stf and criminals in sonipat

झज्जर के बीडीएफ कॉलेज के संचालक के 8 साल के मासूम को होली के दिन अपहरण कर 5 करोड़ की फिरौती मांगने के आरोपियों का आज सोनीपत के गांव मेंहदीपुर के पास एसटीएफ यूनिट बहादुरगढ़ के साथ जब आमना सामना हुआ तो बदमाशों ने एसटीएफ पर गोलियां चलाई।

सोनीपत (सन्नी मलिक) : झज्जर के बीडीएफ कॉलेज के संचालक के 8 साल के मासूम को होली के दिन अपहरण कर 5 करोड़ की फिरौती मांगने के आरोपियों का आज सोनीपत के गांव मेंहदीपुर के पास एसटीएफ यूनिट बहादुरगढ़ के साथ जब आमना सामना हुआ तो बदमाशों ने एसटीएफ पर गोलियां चलाई। भागने की कोशिश करने में दो बदमाशों को पैर में गोलियां लगी है। स्पेशल टास्क फोर्स के इस ऑपरेशन में घायल बदमाशों के तीन साथियों को भी मौके से धर दबोचने में कामयाबी हासिल हुई है। 

PunjabKesari

आपको बता दें कि होली के दिन यानि कि 4 मार्च को झज्जर के बीडीएफ कॉलेज संचालक के 8 साल के मासूम बच्चे का अपहरण कर लिया गया, लेकिन पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए बच्चे को तो बरामद कर लिया था लेकिन इस वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश अभी तक जारी थी। यह बताया जा रहा है कि कॉलेज संचालक ने अपने बेटे को छुड़वाने के लिए पांच करोड़ रुपए फिरौती भी दी थी लेकिन आज सोनीपत के मेंहदीपुर गांव के पास एक बलेरो कार में इस वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश में जब बहादुरगढ़ स्पेशल टास्क की। 

बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग

फोर्स ने बदमाशों को घेरा और उन्हें आत्मसमर्पण के लिए कहा तो बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चला दी और भागने की फिराक में जुट गए। एसटीएफ के जवानों ने बहादुरी  दिखाते हुए बदमाशों के पैरों में गोलियां चलाई, जिसमें दो बदमाशों मंजीत उर्फ चित्रानंद और बिन्नी के पैरों में गोलियां लगी और अन्य उसके तीन साथियों को धर दबोचने में कामयाबी हासिल की। घायल बदमाशों को सोनीपत सिविल अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया है और अन्य तीन आरोपियों को झज्जर ले जाया गया, जहां तीनों से पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने मौके से दो अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।

PunjabKesari

कब्जे से 2 अवैध हथियार किए बरामद

वहीं जानकारी देते हुए एसटीएफ यूनिट बहादुरगढ़ इंचार्ज राकेश ने बताया कि 4 मार्च को 8 साल के मासूम के अपहरण के मामले में मंजीत और बिन्नी नाम के दो बदमाशों और उसके तीन अन्य साथियों के साथ मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में मंजीत और बिन्नी को पैर में गोलियां लगी है, इन्होंने 4 मार्च को होली के दिन बीडीएफ कॉलेज संचालक के बेटे का अपरहण करके पांच करोड़ की फिरौती मांगी थी और इनके तीन अन्य साथी रोहित , दीपांशु और अशोक को भी गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से दो अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं और अभी मामले की जांच की जा रही है, अन्य तीन बदमाशों पर भी मुकदमे दर्ज है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!