Edited By Manisha rana, Updated: 21 Mar, 2026 02:55 PM

सोनीपत एसटीएफ को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसटीएफ ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया गया है। पानीपत के असंध रोड पर स्थित मनी एक्सचेंजर कार्यालय पर फायरिंग करने वाले तीनों शार्प शूटरों को धर दबोचने में कामयाबी हासिल की है।
सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत एसटीएफ को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसटीएफ ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया गया है। पानीपत के असंध रोड पर स्थित मनी एक्सचेंजर कार्यालय पर फायरिंग करने वाले तीनों शार्प शूटरों को धर दबोचने में कामयाबी हासिल की है।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार शार्प शूटरों ने विदेश में बैठे गैंगस्टर रणदीप मलिक के इशारे पर फिरौती के लिए अंधाधुध फायरिंग की थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुणाल निवासी गांव रोहणा, कृष्ण निवासी कोट मोहल्ला और संदीप निवासी कबीरपुर के रूप में हुई है। सोनीपत एसटीएफ यूनिट के अधिकारी आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रहे हैं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)