Edited By Isha, Updated: 21 Mar, 2026 02:24 PM

हरियाणा को अपराध मुक्त और डिजिटल रूप से सुरक्षित बनाने के लिए हरियाणा पुलिस ने 'अभेद्य' ऐप के रूप में एक नया सुरक्षा चक्र लॉन्च किया है। यह भारत में अपनी तरह का पहला ऐप है जो संदिग्ध धमकी भरे कॉल, जबरन वसूली के संदेश और हानिकारक डिजिटल सामग्री को...
डेस्क: हरियाणा को अपराध मुक्त और डिजिटल रूप से सुरक्षित बनाने के लिए हरियाणा पुलिस ने 'अभेद्य' ऐप के रूप में एक नया सुरक्षा चक्र लॉन्च किया है। यह भारत में अपनी तरह का पहला ऐप है जो संदिग्ध धमकी भरे कॉल, जबरन वसूली के संदेश और हानिकारक डिजिटल सामग्री को उपयोगकर्ता तक पहुँचने से पहले ही रोकने में सक्षम है।
हाल के वर्षों में व्यापारियों और आम नागरिकों को विदेशी नंबरों से आने वाली रंगदारी की कॉल्स ने पुलिस के लिए चुनौती खड़ी की थी। अभेद्य ऐप इसी समस्या का समाधान है। यह ऐप अज्ञात और संदिग्ध व्हाट्सएप कॉल्स को मॉनिटर करता है। यदि कोई कॉल वर्चुअल नंबर या अज्ञात अंतरराष्ट्रीय नंबर से आती है, तो ऐप उसे तुरंत रिजेक्ट कर देता है। यह न केवल कॉल ब्लॉक करता है, बल्कि उससे जुड़े वॉइस नोट, चैट या नोटिफिकेशन को भी यूजर के फोन से हटा देता है ताकि व्यक्ति पर मानसिक दबाव न बने।
पुलिसिंग को हाईटेक बनाने के लिए इस ऐप में भौगोलिक सूचना प्रणाली (GIS) और ड्रोन डेटा का उपयोग किया गया है। इसके जरिए हरियाणा के सभी पुलिस थानों की सीमाओं का सटीक सीमांकन (Mapping) किया जाएगा। इससे अपराध के समय क्षेत्राधिकार (Jurisdiction) को लेकर होने वाला विवाद खत्म होगा और संसाधनों का कुशल आवंटन संभव हो पाएगा।
DGP अजय सिंघल ने बताया कि यह ऐप अपराधियों को पारंपरिक संचार माध्यमों की ओर लौटने पर मजबूर करेगा, जहाँ उन्हें ट्रैक करना और पकड़ना पुलिस के लिए आसान होता है। यह नागरिकों को साइबर अपराध और मानसिक प्रताड़ना से बचाएगा।