हांसी डबल मर्डर: मुठभेड़ के बाद पकड़े गए पांच बदमाश, सास-बहू की हत्या कर डेयरी संचालक पर चलाई थी गोली
Edited By Gourav Chouhan, Updated: 05 Aug, 2022 07:18 PM

सास बहू की हत्या करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान में बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें पांच आरोपियों को दबोचा गया है। आरोपियों ने बचने के लिए हांसी पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग भी की।
हांसी(संदीप सैनी): घर में घुसकर सास बहू की हत्या करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान में बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें पांच आरोपियों को दबोचा गया है। आरोपियों ने बचने के लिए हांसी पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग भी की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी को गोली भी लगी है। आरोपियों ने डबल मर्डर की वारदात को अंजाम देने के अगले दिन शुक्रवार सुबह एक डेयरी संचालक पर भी गोली चलाई और राजस्थान की तरफ भाग निकले।
24 घंटे के भीतर डबल मर्डर और युवक पर गोली चलाने के बाद पकड़े गए आरोपी
पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत ने एक प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि हांसी में डबल मर्डर करने के बाद शुक्रवार सुबह भी आरोपियों ने एक डेयरी संचालक पर गोलियां चलाई थी। राजस्थान में आरोपियों द्वारा हांसी पुलिस पर की गई फायरिंग। उन्होंने बताया कि गाड़ी में सवार होकर आए पांच हथियाबंद युवकों ने डेयरी संचायक को गोलियां मारी थी। आरोपियों द्वारा डेयरी संचालक के पैरों पर गोलियां मारी गई है। गंभीर हालत में डेयरी संचालक सरजीत को उपचार के लिए हांसी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हिसार रेफर कर दिया गया। इस मामले के बाद पुलिस ने आरोपियों को राजस्थान में घेरा और एनकाउंटर के बाद पांच बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
सास-बहू पर 15 राउंड फायर कर की थी हत्या
गौरतलब है कि गुरुवार सुबह आरोपितों ने न्यू आदर्श नगर में डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया था। घर में मौजूद बहू-सास की हत्या करने के बाद आरोपित नकदी, आभूषण और वकील बंटी की पोलो गाड़ी लेकर फरार हो गए थे। वारदात के समय युवक बंटी ने कमरे में छिपकर अपनी जान बचाई थी। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने सास-बहू के ऊपर करीब 15 राउंड फायर किए थे। पुलिस द्वारा बंटी वकील की मां और पत्नी के हत्यारों को पकड़ने के लिए चार टीमें गठित की गई थी। लेकिन इसके बावजूद भी आरोपियों ने बंटी के घर से चुराई गई कार में सवार होकर शुक्रवार सुबह शहर में एक और वारदात अंजाम दिया। आखिर पुलिस ने राजस्थान से पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

Ambala: बराड़ा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, बुजुर्ग महिला से लूट के 2 आरोपी गिरफ्तार, दोनों...

हांसी में शोरूम मैनेजर की बेरहमी से हत्या, दोस्तों ने कहासुनी के बाद किया हमला फिर स्कॉर्पियो से...

हरियाणा और राजस्थान में लूट डकैती हत्या मामलों में वांछित अपराधी मुठभेड़ में काबू, पैर में लगी गोली

पुलिस और बदमाश के बीच एनकाउंटर, पुलिसकर्मी को लगी गोली, बदमाश भी घायल

Haryana में तपती धूप में आरोपी से लगाई घिस्सियां, पूर्व सरपंच के घर चलाई थीं गोलियां...मुठभेड़ में...

दिलबाग सिंह की फैक्ट्री के बाहर फायरिंग का मामला, आरोपी को मुठभेड़ स्थल पर लेकर पहुंची पुलिस...30...

पलवल में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, एनकाउंटर के बाद हथियारों समेत 4 बदमाश दबोचे, बड़ी साजिश की नाकाम

महेंद्रगढ़ में देर रात एनकाउंटर, पुलिस और गुलेल गैंग के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां; 7 बदमाश चढ़े...

23 दिन की तलाश, 25 मई को मुठभेड़ और 28 मई की रात भागा, मुठभेड़ में घायल बदमाश सुरक्षा के बीच...

Haryana : सास-ससुर भी मांग सकते हैं बहू की मौत पर मुआवजा, High Court ने दिया मिसाल बनने वाला फैसला