पुलिस और बदमाश के बीच एनकाउंटर, पुलिसकर्मी को लगी गोली, बदमाश भी घायल

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 03 Jun, 2026 11:06 AM

police encountered a deadly criminal in gurgaon

इस वक्त की बड़ी खबर हरियाणा के गुड़गांव से आ रही है जहां सुबह करीब साढ़े तीन बजे पुलिस और बदमाश के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस घटना में एक गोली पुलिसकर्मी को लगी।

गुड़गांव, (ब्यूराे): इस वक्त की बड़ी खबर हरियाणा के गुड़गांव से आ रही है जहां सुबह करीब साढ़े तीन बजे पुलिस और बदमाश के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस घटना में एक गोली पुलिसकर्मी को लगी। वहीं, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली बदमाश को लगी जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की पहचान झज्जर के रहने वाले नितिन उर्फ छोटू (23) के रूप में हुई है। आरोपी पर हत्या, हत्या के प्रयास, किडनैपिंग, लूट सहित अन्य संगीन धाराओं के करीब 18 मुकदमें दर्ज हैं। उद्योग विहार थाना एरिया में इसी साल हुई किडनैपिंग के मामले में पुलिस को आरोपी की तलाश थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, पालम विहार अपराध शाखा की टीम को सूचना मिली थी कि विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपी नितिन उर्फ छोटू बाइक पर सवार होकर सेक्टर-93 एरिया से गुजरेगा। सुबह करीब साढ़े तीन बजे जब टीम ने बाइक सवार युवक को देखा और जांच के लिए उसे रुकवाने का प्रयास किया तो आरोपी ने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायरिंग कर दी। करीब सात राउंड फायरिंग के दौरान एक गोली पुलिसकर्मी को लगी। बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने के कारण गोली पुलिसकर्मी को नुकसान नहीं पहुंचा पाई। वहीं, जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी बदमाश पर गोली चलाई और उसे काबू कर लिया।

 

बदमाश को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने बाइक व हथियार बरामद किया है। पुलिस की मानें तो प्रारंभिक तौर की जांच के दौरान सामने आया है कि आरोपी कई मामलों में अदालत से भगोड़ा भी घोषित है। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!