Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 31 Jul, 2026 07:31 PM

समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व का निर्वाह गुडगांव टेंट डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन पिछले 10 वर्षों से 31 जुलाई को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन करती आ रही है।
गुड़गांव, (ब्यूरो) : समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व का निर्वाह गुडगांव टेंट डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन पिछले 10 वर्षों से 31 जुलाई को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन करती आ रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को 10वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन ओल्ड रेलवे रोड स्थित एक समारोह स्थल परिसर में किया गया, जिसमें 168 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
एसोसिएशन के चेयरमैन रमेश कालरा, प्रधान कमल सलूजा व महासचिव राज ठक्कर ने बताया कि रक्तदान शिविर का आयोजन रोटरी ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक मुकेश शर्मा ने किया। उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। इससे बड़ा कोई दान भी नहीं है। मरणासन्न व्यक्ति को रक्त की कुछ बूंदों से ही जीवनदान मिल सकता है। उन्होंने कहा कि अन्य संस्थाओं को भी इनका अनुसरण करना चाहिए। संस्था से जुड़े युवाओं ने रक्तदान करने में बड़ा उत्साह दिखाया।
रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने वालों में नगर निगम की पूर्व महापौर मधु आजाद, कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष पंकज डावर, निगम पार्षद दलीप साहनी, आशीष गुप्ता, समाजसेवी रविंद्र जैन एडवोकेट, पवन पाहुजा, ब्राह्मण महासभा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव पुरुषोत्तम पाराशर, रोटरी क्लब के प्रधान मुकेश शर्मा, महामंत्री मुनीश खुल्लर, रोटरी क्लब ऑफ गुड़गांव साउथ सिटी के अध्यक्ष ऋषि मुनि भारद्वाज, हरियाणा टैन्ट डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान अनिल राव, श्रीदुर्गा रामलीला कमेटी ट्रस्ट के प्रधान कपिल सलूजा, ओमप्रकाश कथूरिया, सुनील कथूरिया, सुरेंद्र खुल्लर, बनवारी लाल सैनी, डा. सुभाष खन्ना, डा. परमेश्वर अरोड़ा, रश्मी भूषण एडवोकेट, धर्मेन्द्र बजाज, अशोक आर्या, परमजीत खंडूजा, संदीप अंतिल, सुनील सैनी आदि शामिल रहे। आयोजन को सफल बनाने में एसोसिएशन के परमानन्द कपूर, गगन गुलाटी, गंगाधर खत्री, भारत चुघ, शिव चरण, गिरीश बंसल आदि का सहयोग रहा।