Edited By Harman, Updated: 22 May, 2026 04:39 PM

हरियाणा और राजस्थान में लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, लड़ाई झगड़ा व शस्त्र अधिनियम सहित 7 से अधिक मामलो मे वांछित आरोपी संदीप उर्फ चेंटा को क्राइम ब्रांच टीम ने मुठभेड़ के बाद काबू करने में सफलता हासिल की है l वांछित अपराधी ने इस दौरान पुलिस पर तीन...
फरीदाबाद ( अनिल राठी) : हरियाणा और राजस्थान में लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, लड़ाई झगड़ा व शस्त्र अधिनियम सहित 7 से अधिक मामलो मे वांछित आरोपी संदीप उर्फ चेंटा को क्राइम ब्रांच टीम ने मुठभेड़ के बाद काबू करने में सफलता हासिल की है l वांछित अपराधी ने इस दौरान पुलिस पर तीन राउंड फायर किए और जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करके अस्पताल में दाखिल करवाया गया है l
प्रेस वार्ता करते हुए क्राइम ब्रांच के एसीपी वरुण दहिया ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा संगीन अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने 21 मई की रात्रि को संदीप उर्फ चेंटा वासी गांव मच्छगर को थाना छांयसा के अंतर्गत गांव फज्जूपुर क्षेत्र में KGP अंडरपास के नजदीक मुठभेड़ के बाद काबू करने में सफलता हासिल की है।
उन्होंने बताया कि आरोपित, थाना सेंट्रल के अंतर्गत सेक्टर-12 कोर्ट मोड स्थित चंदीला फूड होटल पर 20 मई की सुबह कर्मचारी के साथ मारपीट करने व पिस्टल तानकर हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था। 21 मई की रात्रि, अपराध शाखा उंचा गांव की टीम को गुप्त सूत्रों से आरोपित की मोटरसाइकिल से गांव चांदपुर-अटाली रोड पर आने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर अपराध शाखा की टीम ने गांव चांदपुर-अटाली रोड पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर आ रहे आरोपित को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह भागने लगा, जिस पर टीम ने उसका पीछा किया। पीछा करते समय उसने पुलिस टीम पर 3 राउंड फायर किये। 1 फायर गाड़ी व 2 फायर पुलिस टीम पर किये गये। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में संदीप उर्फ चेंटा के बांए पैर में गोली लगी। जिसको इलाज के लिये सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली में दाखिल कराया गया है, जिसकी स्थिति सामान्य है।
वही मौके से 1 देसी पिस्टल व 3 खाली खोल व स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। उन्होंने बताया की आरोपित का आपराधिक रिकार्ड भी है। उस पर लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, लड़ाई झगड़ा व शस्त्र अधिनियम सहित 7 से अधिक मामले भिवाड़ी (राज०), करनाल व फरीदाबाद में दर्ज हैं।