पंचकूला मेयर ऑफिस और कई प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, E-Mail पर आई ये पूरी लिस्ट... अर्लट जारी

Edited By Isha, Updated: 04 Jun, 2026 11:37 AM

threat to bomb panchkula mayor s office and several famous temples

पंचकूला में उस समय हड़कंप मच गया जब मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया।  जानकारी के अनुसार एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ है, जिसमें न केवल मेयर कार्यालय

पंचकूला (उमंग श्योरण): पंचकूला में उस समय हड़कंप मच गया जब मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया।  जानकारी के अनुसार एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ है, जिसमें न केवल मेयर कार्यालय को निशाना बनाने की बात कही गई है, बल्कि शहर के कई प्रसिद्ध मंदिरों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

PunjabKesari

धमकी भरे इस ई-मेल के सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में तुरंत सतर्कता बढ़ा दी गई है।  पंचकूला पुलिस एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। ई-मेल में जिन मंदिरों का उल्लेख किया गया है, उनकी सूची को लेकर भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। 

PunjabKesari

पुलिस साइबर सेल की मदद से ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पूरे मामले को गंभीर सुरक्षा खतरे के रूप में देखा जा रहा है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!