Edited By Deepak Kumar, Updated: 27 May, 2025 03:18 PM

सोनीपत के सेक्टर-27 थाना क्षेत्र में फिजियोथेरेपिस्ट पर महिला ने दुष्कर्म व नाबालिग बेटी से छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि दुष्कर्म करने के बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार शोषण किया गया।
सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत के सेक्टर-27 थाना क्षेत्र में फिजियोथेरेपिस्ट पर महिला ने दुष्कर्म व नाबालिग बेटी से छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि दुष्कर्म करने के बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार शोषण किया गया। आरोपी ने नौकरी छोडऩे के बाद घर आकर बेटी से छेडख़ानी की तो पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
महिला ने पुलिस आयुक्त को शिकायत दी है कि वह वर्ष 2022-23 में सेक्टर-27 थाना क्षेत्र के फिजियोथेरेपी केंद्र पर काम करती थी। 12 जनवरी, 2023 की शाम को जब वह घर जाने लगी तो संचालक राहुल ने उन्हें अपने कार्यालय में बुलाकर पहले अश्लील हरकत की और फिर पिस्तौल दिखाकर दुष्कर्म किया। बाद में धमकी दी कि किसी को बताया तो पति और बच्चों को मार देगा। पीड़िता का आरोप है कि कुछ समय बाद उसे बदनाम करने की धमकी देकर दोबारा शोषण किया। आरोपी ने अपने मोबाइल में उनकी आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करते हुए कई बार शारीरिक शोषण किया। लगातार बढ़ते उत्पीड़न और डर से उन्होंने सितंबर, 2023 में नौकरी छोड़ दी थी।
महिला ने पुलिस को बताया कि नौकरी छोडऩे के बाद भी चिकित्सक ने उसका पीछा करना और घर आना बंद नहीं किया। एक बार विरोध करने पर पिटाई भी की। वह खुद को पुलिस अधिकारियों का करीबी बताकर धमकाता रहा। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि 27 अप्रैल की देर शाम को जब वह बाथरूम में थी तभी राहुल उनकी बेटी के कमरे में घुस गया। बाहर आने पर महिला ने देखा कि वह अर्धनग्न हालत में था और उनकी बेटी रो रही थी। महिला को देखकर आरोपी मौके से भाग गया। महिला का कहना है कि डर और शर्म की वजह से वह अब तक चुप रही, लेकिन अब पुलिस आयुक्त को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
मामले में जानकारी देते हुए पुलिस प्रेस प्रवक्ता रवींद्र कुमार ने बताया कि सेक्टर 27 थाने में एक महिला ने शिकायत दी है कि डॉक्टर ने उसके साथ रेप किया और उसके बेटे के साथ छेड़खानी की है। मामले में शिकायत के बाद मामला दर्ज कर गहनता से जांच जा रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)