'शोले' जैसा ड्रामा: 3 दिन से 250 फीट ऊंचे टावर पर डटा किसान, विधायक गायब और प्रशासन बेबस...

Edited By Isha, Updated: 26 Mar, 2026 05:30 PM

farmers on 250 ft high tower in sonipat for 49 hours

सोनीपत के गांव असावरपुर में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) की कार्रवाई के दौरान 3 दिन पहले बड़ा हंगामा हो गया था । बुलडोजर के साथ पहुंची टीम द्वारा एक मकान और स्कूल के कई कमरों को गिराए जाने के विरोध

सोनीपत(सन्नी मलिक): सोनीपत के गांव असावरपुर में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) की कार्रवाई के दौरान 3 दिन पहले बड़ा हंगामा हो गया था । बुलडोजर के साथ पहुंची टीम द्वारा एक मकान और स्कूल के कई कमरों को गिराए जाने के विरोध में गांव का ही किसान सुनील नाम का युवक 250 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और नीचे कूदकर जान देने की धमकी दे दी। स्थिति बिगड़ने पर प्रशासन को कार्रवाई रोकनी पड़ी लेकिन 3 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। टावर पर बैठा सुनील लगातार प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध करता रहा और जमीन व मकान का उचित मुआवजा देने की मांग कर रहा है। उसका कहना है कि जब तक मुआवजे की मांग पूरी नहीं होती, वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा और विरोध जारी रखेगा।

सुनील के परिजनों का आरोप है कि करीब 20 साल से इस जगह पर गरीब परिवारों के बच्चों के लिए स्कूल चल रहा है और यह जमीन किसी रास्ते में भी नहीं आती। परिजनों के मुताबिक, जब उन्होंने कार्रवाई से संबंधित कागजात दिखाने को कहा तो उन्हें कोई दस्तावेज नहीं दिखाए गए और बिना संतोषजनक जानकारी दिए ही मकान और स्कूल के कमरों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया।जिसके विरोध में सुनील टावर पर चढ़कर बैठा है, तीन दिन बीत जाने के बाद भी सुनील की मांग पूरी नहीं हुई है और वह अपनी मांग पूरी करवाने के लिए ही बैठा हुआ है अधिकारियों और ग्रामीणों की बातचीत का डोर जारी है, लेकिन इसी बीच मौजूदा विधायक कृष्ण गहलावत की भी एक वीडियो सामने आई है, जिसमें वह वोट के लिए मंदिर को बचाने की बात कहती हुई नजर आ रही है और कसम खा रही है, लेकिन अब जब प्रशासन से तोड़ने की तैयारी कर रहा है तो मौजूदा विधायक गायब नजर आ रही है कृष्णा गहलावत के गायब होने से ग्रामीण वीडियो में रोष है।
 

परिजनों ने इसे गलत करार देते हुए मांग की है कि उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए और जब तक उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक मकान को तोड़ने की कार्रवाई रोकी जाए। उन्होंने बताया कि संबंधित जमीन को लेकर मुकदमा कोर्ट में भी विचाराधीन है। परिवार का कहना है कि इन्हीं मांगों के समर्थन में सुनील मोबाइल टावर पर चढ़ा है और प्रशासन से लिखित आश्वासन मिलने तक नीचे नहीं आएगा उठे । लेकिन अभी तक कोई लिखित में आश्वासन नहीं दिया गया है मौके पर पहुंचे अधिकारी का कहना है कि ग्रामीण और परिवार से बातचीत की जा रही है जल्दी पंचायत के तरीके से समाधान निकाला जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!