Edited By Krishan Rana, Updated: 16 Mar, 2026 05:51 PM

सोनीपत में पुरानी रंजिश के चलते दबंगई की खौफनाक तस्वीरें सामने आई थी। जहां कुछ युवकों ने पहले तो
सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत में पुरानी रंजिश के चलते दबंगई की खौफनाक तस्वीरें सामने आई थी। जहां कुछ युवकों ने पहले घर में घुसकर हमला किया था और जब पीड़ित अरमान अपनी जान बचाकर घर से बाहर भागा तो आरोपियों ने उसे बीच सड़क पर घेर लिया था और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा था। इस पूरी वारदात की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गईं, जो अब सामने आई हैं। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी यश समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी यश और अरमान का पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उसी झगड़े की रंजिश में बीती 7 मार्च को यश ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने घर में घुसकर अरमान और उसके परिवार पर हमला किया था। हमले में अरमान, अरमान की मां और धीरज तीन लोग घायल हुए थे और जब पीड़ित अरमान अपनी जान बचाकर घर से बाहर भागा तो आरोपियों ने उसे बीच सड़क पर घेर लिया।
दबंगई की खौफनाक तस्वीरें सीसीटीवी में कैद

सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी अरमान को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट रहे हैं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी में है, ताकि रिमांड के दौरान पूछताछ में इस मामले से जुड़े और भी अहम खुलासे हो सकें।
मामले में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता रवींद्र कुमार ने बताया कि बीती 7 मार्च को जीवन नगर के रहने वाले अरमान की शिकायत पर मामला दर्ज किया था और अब इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनको कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लिया जाएगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)