Edited By Krishan Rana, Updated: 14 Mar, 2026 05:48 PM
हरियाणा के सोनीपत जिले में कैंपस के भीतर लड़कियों में दो गुट आपस में भिड़
सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत में कैंपस के भीतर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब लड़कियों में दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों गुटों के बीच जमकर लात-घूंसे चले हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिससे लोगों में चिंता और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों गुटों के बीच झगड़ा इतना भयंकर था कि लात-घूंसे और हाथापाई का दृश्य कैमरे में कैद हो गया। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर लड़कियों के गुटों में मारपीट क्यों की हुई है। हालांकि, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर गहनता से करेगी।
सोनीपत पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है और कैंपस में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)