सोनीपत में कूलर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी; मौके पर जुटी फायर बिग्रेड की गाड़ियां

Edited By Harman, Updated: 22 Apr, 2026 01:27 PM

a massive fire broke out at a cooler factory in sonipat

सोनीपत के गांव झुंडपुर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया बनी शीतल एयर कूलर नाम की फैक्टरी में आग लगने की खबर सामने आई है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद इंडस्ट्रियल एरिया में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

सोनीपत : सोनीपत के गांव झुंडपुर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया बनी शीतल एयर कूलर नाम की फैक्टरी में आग लगने की खबर सामने आई है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद इंडस्ट्रियल एरिया में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

आग लगने के कारणों का हालांकि अभी खुलासा नहीं हो पाया है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग के कर्मचारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य में जुट गए। फैक्टरी को आनन फानन में खाली कराया गया ताकि किसी भी जानी नुकसान की हानि से बचा जा सके।

इस मामले की जानकारी देते हुए विनोद कुमार फायर अधिकारी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि गांव झुंडपुर के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक फैक्टरी में आग लगी हैं, आग पर अभी धीरे धीरे काबू पाया जा रहा है इस फैक्टरी में कूलर बनाने का काम किया जाता था।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!