Haryana में पूर्व राज्यपाल के बेटे की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, रिश्तेदार से मिलकर सिरसा लौट रहे थे
Edited By Krishan Rana, Updated: 22 Aug, 2026 08:12 PM

हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां
फतेहाबाद (रमेश कुमार) :ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल के बेटे मनीष सिंहला की गाड़ी गांव गिल्लाखेड़ा के पास आवारा पशु सामने आने से क्षतिग्रस्त हो गई। एयरबैग खुलने के कारण मनीष सिंगला बाल-बाल बच गए।
मनीष सिंहला बाल-बाल बचे और पूरी तरह सुरक्षित हैं। हादसे के बाद दूसरी गाड़ी से उन्हें सुरक्षित सिरसा रवाना किया गया।
बताया जा रहा है कि मनीष सिंगला अपने किसी बीमार रिश्तेदार से हिसार मिल कर वापसी सिरसा लौट रहे थे ।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)