सोनीपत जेल की सुरक्षा में बड़ी सेंध, फॉर्च्यूनर सवार ने  मेन गेट पर लगा बैरियर तोड़ा; संदिग्ध गतिविधि की आशंका

Edited By Harman, Updated: 28 Apr, 2026 06:23 PM

major breach in sonipat jail security fortuner rider break barrier at main gate

सोनीपत जिला जेल की सुरक्षा में उस वक्त बड़ी सेंध लग गई, जब अल सुबह करीब चार बजे एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर गाड़ी जेल के मेन गेट पर आ धमकी। जिसने आते ही मेन गेट पर लगे बैरियर को टक्कर मार दी और ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने गाड़ी को रोकने की कोशिश...

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत जिला जेल की सुरक्षा में गंभीर लापरवाही सामने आई है। अलसुबह फॉर्च्यूनर गाड़ी सवार ने जेल के मेन गेट पर लगा बैरियर तोड़ दिया और मौके से फरार हो गया और अब इस मामले ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। 

सोनीपत जिला जेल की सुरक्षा में उस वक्त बड़ी सेंध लग गई, जब अल सुबह करीब चार बजे एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर गाड़ी जेल के मेन गेट पर आ धमकी। जिसने आते ही मेन गेट पर लगे बैरियर को टक्कर मार दी और ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने गाड़ी को रोकने की कोशिश की। लेकिन चालक नहीं रुका और तेज रफ्तार में गाड़ी ने बैरियर तोड़ दिया और जेल परिसर में घुसने की कोशिश की। इसके बाद चालक ने गाड़ी को जेल के बाहरी हिस्से में घुमाया और मौके से फरार हो गया।

इस पूरी घटना के दौरान सुरक्षा नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ती नजर आईं और सबसे बड़ी बात ये कि ये इस संवेदनशील मामले में पुलिस के आला अधिकारियों ने मीडिया के कैमरे से दूरी बना ली। सूत्रों के मुताबिक इस घटना में जेल के अंदर किसी संदिग्ध वस्तु को फेंकने की आशंका भी जताई जा रही है। जिससे जेल सुरक्षा में बड़ा खतरा पैदा हो सकता था। फिलहाल सोनीपत सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं जब मीडिया ने पुलिस अधिकारियों से बात की तो वो मामले को टालते नजर आए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!