Edited By Isha, Updated: 16 Apr, 2026 08:53 PM

सोनीपत पुलिस ने चलती हाईटेंशन बिजली की तारें चोरी करने वाले 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी चलती हुई हाईटेंशन तारों को काटकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। गिरफ्तार आरोपियों
सोनीपत ( सन्नी मलिक ): सोनीपत पुलिस ने चलती हाईटेंशन बिजली की तारें चोरी करने वाले 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी चलती हुई हाईटेंशन तारों को काटकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीरज निवासी गांव पुरखास, दीपक निवासी गढ़ी ब्राह्मणा और अरमान निवासी गांव पुगथला के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ पहले से ही चोरी के दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई हाईटेंशन तारों के 2 बंडल, 1 गाड़ी और तार काटने के उपकरण बरामद किए हैं। आरोपियों ने गांव बैंयापुर क्षेत्र से 2 से 3 किलोमीटर लंबी हाईटेंशन तार चोरी करने की वारदात को भी अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीरज निवासी गांव पुरखास, दीपक निवासी गढ़ी ब्राह्मणा और अरमान निवासी गांव पुगथला के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ पहले से ही चोरी के दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों से कुल 7 चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है, जिनमें 5 वारदातें सोनीपत, 1 रोहतक और 1 झज्जर की शामिल हैं।
मामले में जानकारी देते हुए एसीपी राजपाल ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है,तीनों आरोपियों के पास से चोरी किए गए तार और अन्य सामान बरामद किया गया है।तीनों चोर हाइटेंशन तार चोरी करते थे।गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, जहां उनसे अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जाएगी।